खबर सक्ती ...
25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, इतिहास को याद रखना होगा : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन देवांगन ..

आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व – मंत्री लखन देवांगन ..
सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का कार्य किया था।
मंत्री देवांगन ने कहा कि आपातकाल के दौरान देशभर में नागरिकों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई और हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेलों में डाल दिया गया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक विपक्षी नेताओं को बिना किसी अपराध के गिरफ्तार कर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस है और देश को इस इतिहास को सदैव याद रखना होगा। लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और बलिदान ने ही देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। श्री देवांगन ने कहा कि आपातकाल की विभीषिका और उससे मिली सीख को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी का दायित्व है, ताकि भविष्य में लोकतंत्र पर ऐसे किसी भी आघात की पुनरावृत्ति न हो।
मंत्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने तथा संविधान की भावना के अनुरूप विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित कर रही है।
प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, जिला महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















