खबर सक्ती ...
♦️ जिला पंचायत सीईओ वासु जैन का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी, ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं ..

♦️ जैजैपुर में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे जिला पंचायत सीईओ, प्रगति की स्थिति का किया विस्तृत निरीक्षण ,
♦️ कोटेतरा से नंदेली तक विकास कार्यों की समीक्षा, स्कूल जीर्णोद्धार व बेंच की मांग प्रमुख रूप से उठी ..
सक्ती, जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटेतरा, बर्रा, मलनी और नंदेली सहित विभिन्न गांवों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और जरूरतों का जायजा लिया।

ग्राम कोटेतरा में सीईओ ने मिडिल स्कूल जीर्णोद्धार तथा मुक्तिधाम आहाता निर्माण के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल भवन लगभग 75 वर्ष पुराना है और जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत राशि कम होने के कारण कार्य पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने भवन के शेष कार्यों को पूर्ण कराने के लिए अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने की मांग रखी।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने अब तक किए गए कार्यों की सराहना की तथा प्राथमिक शाला का भी निरीक्षण किया। यहां प्रधान पाठक श्रीमती सरिता रानी खैरवार ने बच्चों के लिए बेंच उपलब्ध कराने की मांग रखी।
इस अवसर पर आरईएस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी महेंद्र कपूर कुर्रे, उप अभियंता शरद कुमार देवांगन, समयपाल भुवनेश्वर साहू सहित ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















