Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया सम्मानित ..

Published

on

सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी सप्ताह का सफल समापन, सहकार से समृद्धि अंतर्गत प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में सहकारिता विभाग, जिला सक्ती द्वारा 29 जून 2026 से 06 जुलाई 2026 तक जिले में सहकारी सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह भर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से “सहकार से समृद्धि” की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने, सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा किसानों, बुनकरों, मत्स्य पालकों एवं डेयरी क्षेत्र से जुड़े सदस्यों को सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में सहकारी सप्ताह के समापन अवसर पर आज “सहकार से समृद्धि” अंतर्गत प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया गया। कार्यशाला में सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी, संस्था प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक तथा विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में सहकारी संस्थाओं के प्रभावी संचालन, डिजिटलीकरण, पारदर्शिता, सुशासन तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही सहकारी क्षेत्र में नवाचार, सदस्य सेवाओं में सुधार तथा संस्थाओं को आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाने संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS), मत्स्य सहकारी समितियों, डेयरी सहकारी समितियों एवं बुनकर सहकारी समितियों को “सहकार प्रेरणा पुरस्कार” प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सहकारी संस्थाओं द्वारा किसानों एवं ग्रामीण समुदाय के आर्थिक विकास में दिए जा रहे योगदान की सराहना करते हुए सभी संस्थाओं को नवाचार, पारदर्शिता एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले प्रभारी संस्था प्रबंधकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों, शाखा प्रबंधकों एवं पर्यवेक्षकों को भी प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्हें सहकारी संस्थाओं के प्रभावी संचालन, डिजिटल सेवाओं के विस्तार, सदस्य हितों के संरक्षण तथा शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सहकारी सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों ने जिले में सहकारिता आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम के माध्यम से सहकारी संस्थाओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहन तथा बेहतर कार्य संस्कृति विकसित करने का संदेश दिया गया। विभाग द्वारा भविष्य में भी सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण, कार्यशालाओं एवं प्रोत्साहन कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

इस अवसर पर सहकारिता अधिकारी, प्रभारी संस्था प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर, शाखा प्रबंधक, पर्यवेक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर अकलतरा ..4 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र .. सक्ती, रक्षाबंधन...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे ध्वजारोहण ..

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर कोरबा1 दिन ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending