Connect with us

खबर सक्ती ...

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र को दिशा दे रहे हैं : नारायण चंदेल ..

Published

on

भाजपा जिला सक्ती ने श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती, नवनियुक्त एल्डरमैनों का भी हुआ सम्मान ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद् एवं अखंड भारत के प्रबल समर्थक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री मेघाराम साहू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री सम्पूर्णानंद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

मुख्य वक्ता नारायण चंदेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन एक खुली किताब की तरह है, जिससे प्रत्येक भारतीय राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा ले सकता है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन एक सशक्त, समृद्ध और अखंड भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कश्मीर में लागू पृथक व्यवस्था का विरोध करते हुए राष्ट्रीय एकता के लिए संघर्ष किया और राष्ट्रहित में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि महापुरुष अपने विचारों और राष्ट्र के प्रति किए गए कार्यों के कारण सदैव अमर रहते हैं।

अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन, त्याग और सेवा का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।

पूर्व मंत्री मेघाराम साहू ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखा। उनका व्यक्तित्व भारतीय संस्कृति, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक था। उनके विचारों को आत्मसात कर ही भारत को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। अन्य अतिथियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं उनके राष्ट्रवादी विचारों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर शासन द्वारा मनोनीत नगरपालिकाओं के नवनियुक्त एल्डरमैनों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा राठौर, सोनसाय देवांगन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जानकी सत्यनारायण चंद्रा, सुश्री आशा साव, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खूंटे, सत्यनारायण चंद्रा, जिला मंत्री अरुण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, नवनियुक्त एल्डरमैन दीपक गुप्ता, सुषमा कसेर, सुशीला गबेल, दादू केंवट, सुमित शर्मा, जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक लाखन नामदेव, वेद देवांगन, पिंटू सिंघल, भुवन सोनी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराग विश्वकर्मा, सूरज देवांगन, रामावतार साहू, विजय जांगड़े, राजकमल राठौर सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम पटेल ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने, राष्ट्रहित, संगठन की मजबूती एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending