Connect with us

खबर सक्ती ...

हरी खाद के प्रति किसानों में बढ़ रही जागरूकता, कृषि विभाग का अभियान ला रहा बदलाव – उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान ..

Published

on

‘हरी खाद अपनाओ, लागत घटाओ, मिट्टी बचाओ’ अभियान के तहत 344 किसानों को अनुदान पर मिला मूंग-ढैंचा बीज ..

सक्ती, रासायनिक उर्वरकों की बढ़ती लागत और मिट्टी की घटती उर्वरा शक्ति को देखते हुए कृषि विभाग सक्ती द्वारा संचालित “हरी खाद अपनाओ, लागत घटाओ, मिट्टी बचाओ” अभियान को जिले के किसानों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। खरीफ मौसम 2026 में प्राकृतिक एवं संतुलित खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभाग द्वारा मूंग एवं ढैंचा की हरी खाद का प्रदर्शन कर किसानों को इसके उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

कृषि विभाग ने मंडी निधि एवं कृषक समग्र विकास योजना के तहत जिले के सभी विकासखंडों—सक्ती, मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर—के चयनित गांवों में लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत बीज वितरण सुनिश्चित किया। योजना के अंतर्गत जिले के 344 किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मूंग एवं ढैंचा का बीज उपलब्ध कराया गया।

विभागीय मैदानी अमलों द्वारा किसानों को लगातार तकनीकी मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, बुवाई के 45 से 50 दिन बाद मूंग एवं ढैंचा की फसल को खेत में पलटकर मिट्टी में मिला दिया जाता है। इसके सड़ने से मिट्टी में जैविक कार्बन और पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ती है, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति में सुधार होता है। साथ ही मिट्टी की भौतिक संरचना, जल धारण क्षमता और सूक्ष्मजीवों की सक्रियता भी बढ़ती है, जिससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है और आगामी फसलों का उत्पादन बेहतर होता है।

कृषि विभाग के अनुसार, खेत में ढैंचा की हरी खाद मिलाने से प्रति हेक्टेयर लगभग 80 से 100 किलोग्राम नाइट्रोजन, 15 से 20 किलोग्राम फास्फोरस तथा 40 से 50 किलोग्राम पोटाश प्राप्त होता है। वहीं मूंग की हरी खाद से प्रति हेक्टेयर 40 से 60 किलोग्राम नाइट्रोजन, 10 से 15 किलोग्राम फास्फोरस तथा 20 से 30 किलोग्राम पोटाश उपलब्ध होता है। यही कारण है कि हरी खाद को प्राकृतिक एवं टिकाऊ उर्वरक का प्रभावी विकल्प माना जाता है।

उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान ने बताया कि विभाग किसानों को हरी खाद के लाभों के प्रति लगातार जागरूक कर रहा है। समय पर बीज उपलब्ध कराने और प्रभावी वितरण व्यवस्था के कारण किसानों ने उत्साहपूर्वक योजना का लाभ लिया है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली3 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending