Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 162 घनमीटर रेत जब्त ..

Published

on

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का अभियान जारी, कई गांवों में अवैध भंडारण मिला: ग्रामीणों ने ड्रोन सर्वे की उठाई मांग ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन एवं खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल ने तहसील सक्ती क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई करते हुए करीब 162 घनमीटर अवैध रेत जब्त की है।

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान ग्राम लवसरा, सिरली, डिक्सी, हरदी, मोहंदीखुर्द, सिंघनसरा, सक्ती एवं हरेठी में अवैध रूप से रेत का भंडारण पाया गया। जांच के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल 162 घनमीटर रेत जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

विभाग ने बताया कि संबंधित मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के प्रावधानों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

इस बीच, ग्रामीणों का कहना है कि जिले में अभी भी कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर अवैध रेत का भंडारण किया जा रहा है। उनका सुझाव है कि यदि प्रशासन ड्रोन तकनीक के माध्यम से सभी विकासखंडों में सर्वे कराए, तो भारी मात्रा में अवैध रेत भंडारण का खुलासा हो सकता है। ग्रामीणों ने अवैध खनन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए आधुनिक तकनीक के उपयोग की मांग की है।

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली4 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending