Connect with us

खबर सक्ती ...

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

Published

on

नशे में ड्राइविंग पर सख्ती: डभरा के ग्राम खेमडा निवासी चालक अनिल साहू पर न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का अर्थदंड ..

सक्ती, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रभावी पालन के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान ब्रीथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच कर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में 7 जुलाई 2026 को यातायात पुलिस ने फगुरम मुख्य मार्ग पर वाहन क्रमांक CG 11 BV 8330 को रोककर उसकी जांच की। जांच के दौरान चालक अनिल साहू (32 वर्ष), पिता पदमानंद साहू, निवासी ग्राम खेमडा, थाना डभरा, जिला सक्ती शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए।

यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर प्रकरण माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, सक्ती के न्यायालय में प्रस्तुत किया।

सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने चालक को दोषी पाते हुए 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

सक्ती पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब का सेवन करने के बाद वाहन बिल्कुल न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..9 मिनट ago

सेमरा में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा नए भवन में स्थानांतरित, आधुनिक सुविधाओं से मिलेगी बेहतर बैंकिंग सेवा ..

SBI के प्रबंध निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया उद्घाटन, ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग अपनाने का दिया संदेश...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

नशे में ड्राइविंग पर सख्ती: डभरा के ग्राम खेमडा निवासी चालक अनिल साहू पर न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 162 घनमीटर रेत जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग का अभियान जारी, कई गांवों में अवैध भंडारण मिला: ग्रामीणों ने ड्रोन सर्वे की...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

हरी खाद के प्रति किसानों में बढ़ रही जागरूकता, कृषि विभाग का अभियान ला रहा बदलाव – उप संचालक कृषि तरुण कुमार प्रधान ..

‘हरी खाद अपनाओ, लागत घटाओ, मिट्टी बचाओ’ अभियान के तहत 344 किसानों को अनुदान पर मिला मूंग-ढैंचा बीज .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती जिले में 319.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चंद्रपुर तहसील में सबसे अधिक 473.3 मिमी बारिश, खेती-किसानी को मिला संबल ..

सक्ती, जिले में मानसून की सक्रियता के बीच 1 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक कुल 319.3 मिलीमीटर औसत...

खबर सूरजपुर ..24 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने रामेश्वर नगर स्कूल का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से आत्मीय संवाद कर परखा ज्ञान ..

प्रधानमंत्री, जिलों और राज्यों के नाम पूछकर विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता जानी, बेहतर शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए दिए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन ..

घर बैठे करें आवेदन, बुकिंग और मेंटेनेंस शुल्क का ऑनलाइन भुगतान , कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ में NSS गतिविधियों को मिलेगी रफ्तार ..

उच्च शिक्षा विभाग ने 29 अंशकालीन जिला संगठकों की सूची की जारी .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्टेट वेयरहाउसिंग कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: ऐक्सिस बैंक से सैलरी एमओयू, 1.10 करोड़ रुपये दुर्घटना बीमा सहित कई सुविधाएं ..

चंदूलाल साहू की पहल रंग लाई: वेयरहाउसिंग निगम कर्मचारियों को मुफ्त बीमा, हेल्थ कवर और बेहतर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

पत्रकार रमेश साहू ने नवा तालाब पार में किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प ..

कोटेतरा में तालाब किनारे लगे फलदार-छायादार पौधे, हरियाली बढ़ाने ग्रामीणों ने उठाया जिम्मा .. सक्ती, जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending