Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 80 लीटर अवैध शराब और 1230 किलो महुआ लाहन जब्त ..

Published

on

बाराद्वार-मुक्ता राजा में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, 900 किलो लाहन मौके पर नष्ट ..

सक्ती, जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सक्ती के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को आबकारी विभाग और बाराद्वार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 लीटर अवैध महुआ शराब तथा 1230 किलो महुआ लाहन (पास) जब्त किया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि लावारिस हालत में मिली शराब के मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संयुक्त टीम ने सबसे पहले ग्राम बस्ती बाराद्वार में दबिश देकर शिव दिवाकर (पिता जगदीश दिवाकर) के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 11 बोरियों में भरा करीब 330 किलो महुआ लाहन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसके बाद टीम ने ग्राम मुक्ता राजा में तालाब के भीतर छिपाकर रखी गई 30 बोरियों में लगभग 900 किलो महुआ लाहन बरामद किया। जब्त सामग्री को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान मुक्ता राजा के एक खाली मैदान के समीप झाड़ियों में छिपाकर रखी 80 लीटर तैयार महुआ शराब भी लावारिस अवस्था में बरामद की गई। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान बस्ती बाराद्वार के विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान भी चलाया। साथ ही ग्रामीणों को अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार से दूर रहने, कानून का पालन करने तथा ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस या आबकारी विभाग को देने की समझाइश दी गई।

इस संयुक्त अभियान में थाना बाराद्वार प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव, सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल, आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान सहित पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।

आबकारी एवं पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending