Connect with us

खबर सक्ती ...

अपराध नियंत्रण पर सख्त हुए एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश ..

Published

on

साप्ताहिक हाट-बाजारों में बढ़ेगी पुलिस पेट्रोलिंग, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी के निर्देश ..

सक्ती, जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को जिला पुलिस कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर,डभरा सुमित गुप्ता सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले के विभिन्न थानों में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराधों एवं न्यायालयीन चालानों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को प्राथमिकता के आधार पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगने वाले साप्ताहिक हाट-बाजारों में विशेष पेट्रोलिंग करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। आगामी विधानसभा मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा गया।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ित पक्ष को आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराएं तथा समयबद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि किसी भी थाना क्षेत्र में दुर्घटना होने पर घटनास्थल पर पहुंचने वाले थाना प्रभारी अथवा विवेचक द्वारा दुर्घटना का पूरा विवरण E-DAR पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। इससे घायलों को प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा समय पर उपलब्ध हो सकेगी।

इसके अलावा विभिन्न न्यायालयों से जारी समन एवं वारंट की समयबद्ध तामिली तथा उसकी जानकारी नियमित रूप से भेजने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गुंडा एवं निगरानी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निराकरण और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी अधिकारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending