Connect with us

खबर सक्ती ...

आधुनिक तकनीक से लैस हुई सक्ती पुलिस, थाना प्रभारियों और विवेचकों को मिले अत्याधुनिक स्मार्टफोन ..

Published

on

डिजिटल होगी अपराध विवेचना, पुलिस मुख्यालय से मिले आधुनिक मोबाइल: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया वितरण ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सक्ती जिले के थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा विवेचकों को सैमसंग कंपनी के आधुनिक स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना/चौकी प्रभारियों एवं विवेचकों को स्मार्टफोन वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने विवेचना कार्य में मोबाइल तकनीक के प्रभावी उपयोग, डिजिटल साक्ष्यों के संकलन तथा त्वरित सूचना आदान-प्रदान की महत्ता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के अधिकतम उपयोग से मामलों की जांच को और अधिक वैज्ञानिक एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा, जिससे आरोपियों के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य प्रस्तुत करने में सहायता मिलेगी।

गौरतलब है कि इससे पूर्व प्रदेश के सभी जिलों को लगभग 65 लाख रुपये लागत की एफएसएल मोबाइल यूनिट वैन उपलब्ध कराई गई थी, ताकि घटनास्थल से विभिन्न प्रकार के साक्ष्यों का सुरक्षित एवं वैज्ञानिक तरीके से संकलन किया जा सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, स्टेनो निरीक्षक वाय.एन. शर्मा, रक्षित निरीक्षक उमेश राय सहित जिले के थाना/चौकी प्रभारी एवं विवेचकगण उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending