Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के अड़भार में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 4 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार; 5 हजार रुपये नकद, 6 बाइक समेत 3.55 लाख की संपत्ति जब्त ..

Published

on

सक्ती, जिले में अवैध जुआ, सट्टा, गांजा एवं शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अड़भार चौकी पुलिस ने जुआ फड़ पर दबिश देकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान कई आरोपी पुलिस को देखकर अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से नकदी, ताश की गड्डी, प्लास्टिक बोरी सहित छह मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में अड़भार चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम क्षेत्र में घेराबंदी कर जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई की।

पुलिस को देखकर कई जुआरी मौके से भाग निकले और अपनी मोटरसाइकिलें वहीं छोड़ गए। मौके से धरमपाल सतनामी (51) निवासी अड़भार, अजीत कुमार मिरी (35) निवासी बड़े देवगांव, घासीराम चंद्रा (45) निवासी करिगांव तथा सोनू कुमार धोबी (27) निवासी सकर्रा को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से 5,000 रुपये नगद, 52 पत्तों की एक ताश गड्डी, एक प्लास्टिक बोरी तथा 6 मोटरसाइकिल जब्त कीं। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मामला जमानती होने के कारण आरोपियों को सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बिसोहन चंद्रा, प्रधान आरक्षक लालबहादुर चंद्रा, प्रधान आरक्षक अक्षय सारथी, आरक्षक तिलेश नेताम एवं प्रीतम सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..22 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़23 घंटे ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending