Connect with us

खबर सक्ती ...

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

Published

on

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश ,

खाद-बीज उपलब्धता, आपदा प्रबंधन और लंबित प्रकरणों पर फोकस, साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सीईओ वासु जैन के सख्त निर्देश ..

सक्ती, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन, जलजनित रोगों की रोकथाम, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, सेवा सेतु एप, सुशासन तिहार-2026, जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सीईओ वासु जैन ने मानसून को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी, संभावित जलभराव से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, बचाव दलों की सक्रियता तथा प्रशिक्षित तैराकों एवं बचाव उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को जलजनित एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वहीं सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सुशासन तिहार-2026 के लंबित आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए सीईओ ने सभी विभागों को शेष प्रकरणों का शीघ्र और संतोषजनक निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए सीईओ ने कृषि विभाग को किसानों के लिए खाद, बीज एवं सिंचाई सुविधाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उर्वरकों एवं बीजों के भंडारण की समीक्षा करते हुए वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने, नैनो यूरिया एवं उन्नत कृषि तकनीकों के प्रति किसानों को जागरूक करने तथा अवैध खाद विक्रय एवं भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

शिक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरण, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम आवास योजना (शहरी) सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान तहसीलवार विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार एवं आधार प्रविष्टि जैसे प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा, विद्युत, खाद्य, सहकारिता, नगरीय प्रशासन, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा कर लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम कावेरी मरकाम, रूपेंद्र पटेल, विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर कोरबा11 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending