Connect with us

खबर सक्ती ...

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: मालखरौदा के चारपारा में 18 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, भेजा जेल ..

Published

on

सक्ती, आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मालखरौदा वृत्त के ग्राम चारपारा में 18 लीटर महुआ शराब बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है।

आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जिला कलेक्टर सक्ती तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में सोमवार 13 जुलाई को ग्राम चारपारा (थाना मालखरौदा) निवासी हिना महिलांगे, पति दिनेश महिलांगे के घर से अवैध रूप से महुआ शराब बेचे जाने की शिकायत प्राप्त हुई।

शिकायत के सत्यापन के लिए आबकारी विभाग ने छद्म खरीदार के माध्यम से महुआ शराब की खरीद कराई, जिसमें शराब बिक्री की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने विधिवत तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आरोपिया के घर के बाड़ी में झाड़ियों के बीच छिपाकर रखे छह पीले प्लास्टिक जरीकेनों से कुल 18 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

आबकारी विभाग ने आरोपिया के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में न्यायालय में पेश करने के उपरांत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने किया। अभियान में आबकारी आरक्षक संजीव भगत, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव तथा आबकारी स्टाफ परसराम कहरा, कमलेश यादव एवं भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर8 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण 2027 का कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से दर्ज होंगे दावे-आपत्तियां ..

17 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी कर सकेंगे अग्रिम आवेदन, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से मिलेगी सुविधा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रभु श्रीराम से छत्तीसगढ़ का गहरा आत्मीय नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ ,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending