Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई ..

सक्ती, पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस ने बंद मकान में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत पृथक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चोरी गया सोनी कंपनी का साउंड बॉक्स बरामद कर लिया है, जबकि चोरी की नगदी आरोपियों द्वारा खर्च कर देने की बात सामने आई है।

थाना सक्ती में वार्ड क्रमांक-18, स्टेशन पारा निवासी नीरज अग्रवाल ने 15 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 5 जुलाई को परिवार सहित नासिक एवं ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए गए थे। 13 जुलाई को लौटने पर घर का मुख्य ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो भीतर के दोनों दरवाजे अंदर से बंद मिले। संदेह होने पर छत के रास्ते घर में प्रवेश करने पर छत का दरवाजा टूटा मिला। जांच करने पर दुकान के गल्ले से लगभग 3,500 रुपये नकद तथा सोनी कंपनी का साउंड बॉक्स (कीमत लगभग 5,500 रुपये) सहित कुल 9,000 रुपये की चोरी होना पाया गया।

घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच में 9 जुलाई की रात करीब 1:50 बजे एक युवक घर में घुसकर चोरी करते हुए दिखाई दिया। इसके आधार पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 309/2026 धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक विधि से संघर्षरत बालक की पहचान की गई। पूछताछ में उसने अपने साथ दीपक सतनामी, विक्की यादव उर्फ रक्षा यादव, खगेश कुमार यादव उर्फ खोरू तथा एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर बंद मकान को निशाना बनाकर छत के रास्ते घर में प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर खगेश कुमार यादव उर्फ खोरू के कब्जे से चोरी गया सोनी कंपनी का साउंड बॉक्स बरामद कर जब्त किया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की नगदी उन्होंने खर्च कर दी है।

पुलिस ने मामले में दीपक सतनामी (20 वर्ष), विक्की यादव उर्फ रक्षा यादव (21 वर्ष) तथा खगेश कुमार यादव उर्फ खोरू (39 वर्ष), सभी निवासी वार्ड क्रमांक-18, स्टेशन पारा, सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड, जांजगीर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में प्रशिक्षु उप निरीक्षक पूजा यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाठक, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन तथा आरक्षक यादराम चंद्रा, विकास राठौर, भागवत श्रीवास एवं थाना सक्ती के स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Latest

खबर कोरबा10 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending