खबर सक्ती ...
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन ..
सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वाले तथा विस्थापन का दंश झेलने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों की स्मृति में जिला प्रशासन एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभाजन विभीषिका स्मृति एवं ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम सहित जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान घटित घटनाओं, व्यापक विस्थापन, संघर्ष तथा विभाजन से प्रभावित लोगों की पीड़ा और कठिन परिस्थितियों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन के दौरान अपने घर-परिवार और मातृभूमि से विस्थापित हुए लोगों के संघर्ष एवं उनकी पीड़ा को सामने लाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों एवं नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की त्रासदी और उससे प्रभावित लोगों के संघर्ष को जाना।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘‘जनमन’’ सहित विभिन्न प्रचार-प्रसार सामग्री का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विभाजन की विभीषिका को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव के महत्व को रेखांकित किया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















