खबर सक्ती ...
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप ..
सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सक्ती जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय को आकर्षक एवं सुंदर स्वरूप प्रदान किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के नेतृत्व में कार्यालय परिसर में डेटिंग-पेंटिंग, आकर्षक लाइटिंग, तिरंगा लाइट, रंगोली, गार्डन एवं अन्य सजावटी कार्य कराए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कार्यालय का बदला हुआ स्वरूप लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और पुलिस विभाग की सकारात्मक कार्यशैली को भी प्रदर्शित कर रहा है।


पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पदभार संभालने के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस कार्यालय एवं पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में भी पहल की है। उनके नेतृत्व में अपराध नियंत्रण, पुलिसिंग में कसावट तथा आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी कराया गया है।

कार्यालय के सामने आकर्षक शेड का निर्माण, गार्डन को व्यवस्थित करने के साथ तिरंगे के रंगों वाली लाइटिंग की गई है। परिसर में बनाई गई सुंदर रंगोली और रोशनी से स्वतंत्रता दिवस की देशभक्ति की भावना और अधिक जीवंत नजर आ रही है। कार्यालय भवन की डेटिंग-पेंटिंग के बाद इसका स्वरूप भी काफी बदला हुआ दिखाई दे रहा है।

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का मानना है कि सकारात्मक सोच के साथ किए गए प्रयासों का परिणाम भी सकारात्मक होता है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कार्यालय के कायाकल्प का विचार किया और इसे बेहतर बनाने की ठानी, तो काम भी उसी दिशा में आगे बढ़ता गया। उनका यह प्रयास पुलिस कार्यालय को केवल शासकीय भवन के रूप में नहीं, बल्कि स्वच्छ, व्यवस्थित और सकारात्मक वातावरण वाले कार्यस्थल के रूप में विकसित करने की सोच को दर्शाता है।

इसी क्रम में सक्ती के अग्रसेन चौक स्थित नवीन पुलिस कार्यालय के विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रारंभ किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि वहां भी आवश्यक कार्य पूर्ण होने के बाद कार्यालय को बेहतर और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की कार्यशैली में पुलिसिंग के साथ कार्यालयीन व्यवस्था और वातावरण को बेहतर बनाने की पहल को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पुलिस अधीक्षक कार्यालय की आकर्षक सजावट इस सकारात्मक बदलाव की एक झलक प्रस्तुत कर रही है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















