Connect with us

खबर सक्ती ...

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

Published

on

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन ..

सक्ती, आजादी के महापर्व 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत भदरीपाली स्थित शासकीय शाला में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के विधायक प्रतिनिधि एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गिरधर जायसवाल ने कहा कि देश की अखंडता और एकता को एकजुटता के साथ बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की शहादत को जाति और धर्म के नाम पर भेदभाव पैदा कर कमजोर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उस समय तिरंगे को हाथ में लेकर संघर्ष किया, जब अंग्रेजी हुकूमत में इसे लेकर भी अनेक तरह की पाबंदियां और दमन का सामना करना पड़ता था।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज जायसवाल ने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र को और सुदृढ़ करना आवश्यक है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

पूर्व सरपंच जेठा एवं सरपंच प्रतिनिधि गणेश रामचंद्रा ने कहा कि भारत देश की आत्मा गांवों में बसती है। इसलिए गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल सहित सभी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होना जरूरी है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में शाला के प्रधानपाठक, शिक्षकगण, ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा।

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending