खबर सक्ती ...
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं ..
सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालय सक्ती स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा में आन-बान-शान के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की गई तथा उपस्थित लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।
ध्वजारोहण के पश्चात शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की यह गौरवशाली वर्षगांठ हम सभी देशवासियों के लिए गर्व और सम्मान का अवसर है। देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग एवं बलिदान को सदैव स्मरण करते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर विनोद साहू, राजेन्द्र साहू, नवधा राठौर, जया राठौर, अमर गभेल, राजेश गभेल, गोलू सिदार, लक्की यादव, अरविंद शुक्ला एवं प्रांजल तिवारी सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी और किसान उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























