Connect with us

खबर सक्ती ...

रक्षाबंधन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन अभियान, 17 से 23 अगस्त तक होगी जांच ..

Published

on

‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ के तहत मिठाई, डेयरी उत्पाद, नमकीन सहित खाद्य पदार्थों पर रहेगी विशेष नजर ..

सक्ती, आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जिले में ‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ थीम पर सात दिवसीय विशेष सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक संचालित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव के निर्देश, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के आदेश तथा उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश के परिपालन में चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान मिलावटी, अमानक, मिथ्याछाप एवं अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, वितरण और विक्रय पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

मिठाई और डेयरी उत्पादों की होगी जांच –

अभियान के तहत मिठाई, नमकीन, कन्फेक्शनरी, डेयरी उत्पाद तथा दूध से बनी मिठाइयों की जांच की जाएगी। बिना लेबल, बिना सामग्री विवरण और भ्रामक नाम से बेची जा रही मिठाइयों की भी पहचान की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहरी थोक बाजारों, मौसमी एवं अस्थायी मिठाई निर्माताओं, ग्रामीण दुकानों, साप्ताहिक बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और स्ट्रीट फूड प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेगी।

संदिग्ध खाद्य उत्पाद पाए जाने पर उनकी आपूर्ति श्रृंखला के स्रोत का पता लगाकर नमूने लिए जाएंगे। आवश्यकता के अनुसार खाद्य पदार्थों की जब्ती करते हुए संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गैर-दुग्ध उत्पादों पर भी रहेगी नजर –

विभाग के अनुसार 31 जुलाई 2026 की राजपत्र अधिसूचना के तहत ऐसे गैर-दुग्ध खाद्य उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लागू है, जो स्वयं को दूध या डेयरी उत्पाद के रूप में प्रस्तुत कर उपभोक्ताओं में भ्रम पैदा करते हैं। हालांकि केवल वनस्पति तेल या वनस्पति वसा की मौजूदगी के आधार पर किसी उत्पाद को स्वतः प्रतिबंधित डेयरी एनालॉग नहीं माना जाएगा। इसके लिए उत्पाद की वास्तविक प्रकृति, नाम, सामग्री और उसके प्रस्तुतीकरण का परीक्षण किया जाएगा।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सभी खाद्य कारोबारियों से खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही उपभोक्ताओं से भी रक्षाबंधन पर्व के दौरान खाद्य पदार्थ खरीदते समय लेबल, सामग्री, गुणवत्ता और मानक का ध्यान रखते हुए सुरक्षित एवं प्रमाणित खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करने का आग्रह किया गया है।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending