Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को दो गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित ..

Published

on

172.5 किलो डेडलिफ्ट और 102.5 किलो बेंच प्रेस में प्रथम, गुरुवचन ने बढ़ाया सक्ती जिले का मान ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारी एवं पावरलिफ्टर गुरुवचन सिंह कंवर को राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण पदक जीतने पर सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में कलेक्टर ने गुरुवचन सिंह कंवर को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

रायपुर में सीनियर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित चार दिवसीय नेशनल पावर लिफ्टिंग बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और शहरों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सक्ती जिले के ग्राम पंचायत नवापारा कला निवासी गुरुवचन सिंह कंवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 172.5 किलोग्राम डेड लिफ्ट में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 102.5 किलोग्राम बेंच प्रेस में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

गुरुवचन की इस उपलब्धि पर कलेक्ट्रेट में आयोजित समारोह में उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें देवेंद्र साहू एवं संध्या चंद्रा को गोल्ड मेडल, अखिलेश कंवर, मनोज यादव, अभय बरेठ, दीपक केंवट, आयुष यादव एवं जगेश केंवट को ब्रॉन्ज मेडल तथा अमन भगत को सिल्वर मेडल के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा सहित विभिन्न जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं वर्कआउट जोन के खीर सागर साहू, कलेश्वरी साहू, ट्रेनर सत्या बघेल, न्यूट्रिशन ट्रेनर राजेश डीजे, फिटनेस जोन की सिमरन साहू एवं शैलेन्द्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending