Connect with us

खबर सक्ती ...

पत्नी पर टांगी से प्राणघातक हमला, आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार ..

Published

on

जैजैपुर पुलिस ने महिला संबंधी गंभीर अपराध का किया त्वरित निराकरण, आरोपी न्यायिक रिमांड पर ..

सक्ती, जैजैपुर थाना क्षेत्र में पत्नी पर टांगी से प्राणघातक हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को घटना के कुछ ही घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पत्नी के घर छोड़कर जाने से इनकार करने पर गुस्से में आकर उसके सिर पर धारदार टांगी से हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी रामलाल सहीस ने जैजैपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता राजकुमार सहीस अपनी पत्नी सुमन बाई सहीस को पसंद नहीं करते थे और दूसरी पत्नी लाने की बात को लेकर अक्सर विवाद करते रहते थे। बताया गया कि आरोपी करीब पांच वर्षों से घर में खान-पान भी नहीं कर रहा था।

16 अगस्त 2026 को करीब शाम 4:30 बजे राजकुमार सहीस ने सुमन बाई को घर छोड़कर चले जाने के लिए कहा। सुमन बाई के इनकार करने पर आरोपी गुस्से में आ गया और हत्या करने की नीयत से धारदार टांगी से उसके सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने टांगी को कमरे में छिपाया और मौके से फरार हो गया।

रिपोर्ट पर जैजैपुर पुलिस ने अपराध क्रमांक 208/2026 के तहत धारा 109(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा ने महिला संबंधी गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश के बाद जैजैपुर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम भोथिया के बाहर घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार सहीस को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पत्नी सुमन बाई के घर छोड़कर जाने से इनकार करने पर गुस्से में आकर टांगी से उसके सिर पर हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को आज 17 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राठौर, प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र खाण्डेकर, प्रधान आरक्षक परमानंद धृतलहरे, आरक्षक अरूण चन्द्रा, विजय कुर्रे एवं महेन्द्र कंवर का विशेष योगदान रहा।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending