खबर सक्ती ...
31 किलो की विशाल कांवड़ लेकर देवघर पहुंचे सक्ती के शिवभक्त, बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना ..

सक्ती के शिवभक्तों ने रचा इतिहास, 31 किलो की कांवड़ से किया जलाभिषेक, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल यात्रा पूरी कर पहुंचे बाबा धाम ..
सक्ती, बाबा भोलेनाथ कांवड़ संघ समिति के तत्वावधान में सक्ती नगर के शिवभक्तों ने सुल्तानगंज से देवघर तक की कठिन पैदल कांवड़ यात्रा पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। सक्ती के इतिहास में पहली बार शिवभक्तों की टोली ने 31 किलोग्राम वजनी विशाल कांवड़ लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजन किया और बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया।

यात्रा में सुनील गुप्ता, राजनायक चकरा, प्रतीक बंसल (जानू), नरेश चंद्रा, मनोज साहू, विनय यादव, रूद्र कसेर, विजय पटेल (रामपुर), लोकेश बरेठ, आशीष गुप्ता, अमित गोयल (मोंटी), योगेश यादव एवं वेद यादव ने प्रमुख भूमिका निभाई। शिवभक्तों ने बाबा बैद्यनाथ से सक्ती नगरवासियों के सुख-समृद्धि, कल्याण एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस ऐतिहासिक यात्रा को सफल बनाने में आयोजक पवन अग्रवाल (ट्रक), विक्की अग्रवाल एवं सुभाष देवांगन का विशेष योगदान रहा। समिति ने यात्रा की सफलता पर सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























