Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के लोकप्रिय कलेक्टर अमृत विकास तोपनो को भावभीनी विदाई ..

Published

on

अधिकारियों-कर्मचारियों ने साझा किए यादगार अनुभव ..

सक्ती, सक्ती जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले आईएएस अधिकारी अमृत विकास तोपनो के स्थानांतरण पर रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उनके सहज व्यक्तित्व, संवेदनशील कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। समारोह का माहौल आत्मीय और भावुक रहा।

विदाई समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कलेक्टर तोपनो के साथ कार्य करने के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को गति मिली। प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण मामलों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के साथ ही उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और टीम भावना को प्राथमिकता दी।

अधिकारियों ने कहा कि कलेक्टर तोपनो का व्यवहार सदैव सहज, सरल और सकारात्मक रहा। उनकी कार्यशैली से प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ। उनके मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्यों को गति मिली तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में मदद मिली। अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल को सीख और अनुभव से भरपूर बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

🌺 सहयोग और स्नेह के लिए जताया आभार –

अपने विदाई उद्बोधन में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सक्ती जिले में कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, स्नेह और विश्वास के लिए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी जिले की प्रगति और शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के पीछे पूरी टीम का सामूहिक प्रयास और समर्पण महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने सक्ती में बिताए कार्यकाल को अपने लिए अत्यंत यादगार बताते हुए कहा कि यहां मिले अनुभव और लोगों की आत्मीयता को वे सदैव याद रखेंगे।

समारोह में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

🌺 तोपनो अब संभालेंगे मुंगेली की कमान –

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत आईएएस अमृत विकास तोपनो का सक्ती कलेक्टर के पद से स्थानांतरण कर उन्हें मुंगेली जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी जयश्री जैन को सक्ती जिले की नई कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक हलकों में तोपनो के कार्यकाल को विकास, सुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending