खबर सक्ती ...
सक्ती के आत्मानंद स्कूल में सांसद कमलेश जांगड़े ने किया पौधारोपण, विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित ..

सक्ती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने आज स्थानीय स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेशनपारा सक्ती पहुंचकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
सांसद जांगड़े ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन का पालन करने और अच्छे नागरिक बनकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी उन्होंने दिया।
इस अवसर पर सांसद ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं अनुशासन की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को पठन-पाठन का स्तर बेहतर बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सांसद जांगड़े ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं जनसमूह से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ उनकी सुरक्षा और संवर्धन भी हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष धनंजय नामदेव, विद्यालय के प्राचार्य सुरेश जायसवाल, वार्ड पार्षद गोविंदा निराला, अनिल रौतिया, श्रीमती उषा किरण कोसले, श्रीमती आई. खलखो सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























