Connect with us

खबर पाली

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

Published

on

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण ..

पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में सोमवार को सावन मास के पावन अवसर पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के किशोर भारती एवं कन्या भारती के पदाधिकारी भैया-बहनों ने मुख्य आयोजनकर्ता के रूप में विशेष सहयोग प्रदान किया।

रुद्राभिषेक कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक कौशल सिंह राज, संतोष श्रीवास, शिवकुमार चौहान, प्राचार्य चूड़ामणि साहू एवं पंडित आयुष दुबे ने भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया। इस दौरान वैदिक मंत्रों के उच्चारण से विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों के साथ अभिभावक तथा आचार्य परिवार के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान शिव का पूजन किया और रुद्राभिषेक में सहभागिता निभाई। सावन मास में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर विद्यालय परिवार में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले भैया-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। शिवकुमार चौहान ने कहा कि सावन माह में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना अत्यंत शुभ एवं पुण्य फलदायी माना जाता है। ऐसे धार्मिक आयोजन विद्यार्थियों में संस्कार, श्रद्धा और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने आयोजन में उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों, अभिभावकों, आचार्य परिवार एवं भैया-बहनों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest

ख़बर रायपुर45 मिनट ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली1 घंटा ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending