Connect with us

खबर पाली

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

Published

on

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत सरस्वती शिशु मंदिर पाली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने विद्यालय के भैया-बहनों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम में निरीक्षक मनोज कुमार कौशिक, सहायक उप निरीक्षक तरुण जायसवाल, प्रधान आरक्षक अमित सिंह एवं आरक्षक अशोक खरे ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अनजान नंबर से आने वाले फ्रॉड कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी मांगने वाले फोन तथा अन्य ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश से घबराने के बजाय तत्काल अपने माता-पिता अथवा घर के बड़े सदस्यों को इसकी जानकारी दें और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से सहायता लें।

कार्यक्रम में प्रबंधन समिति की सदस्य एवं पूर्व पार्षद श्रीमती मंजू जायसवाल ने भी विद्यार्थियों को मोबाइल के माध्यम से होने वाले फ्रॉड के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग सावधानीपूर्वक करते हुए किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत अथवा बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।

इस अवसर पर किशोर-कन्या भारती के पदाधिकारी भैया-बहन, परीक्षा प्रमुख योगेश बैसवाड़े, ओम प्रकाश महंत, किशोर-कन्या भारती प्रमुख सुनील कैवर्त, सुश्री अंजु जायसवाल, सीमा देवांगन, शशि बिंझवार, ज्योतिष यादव सहित आचार्य परिवार की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने मुख्य अतिथियों एवं पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से हमेशा जागरूक और सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ किया गया।

Latest

खबर पाली41 सेकंड ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी ..

पाली, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के अंजोरीपाली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित 345 किलो लाहन जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, अवैध महुआ शराब विक्रेता लोचन पटेल गिरफ्तार कर भेजा गया जेल .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 67 आवेदन प्राप्त ..

आवेदनों का पूरी गंभीरता से निराकरण करें विभागीय अधिकारी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे कार्यालयों में उपस्थिति करे सुनिश्चित – कलेक्टर .. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने खरीदी बीज जड़ित राखी, पर्यावरण हितैषी पहल की सराहना ..

कलेक्ट्रेट में सजे इको-फ्रेंडली राखियों के स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़, बिहान समूह की महिलाओं को मिला प्रोत्साहन .....

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

केसला टोल प्लाजा हुआ पूरी तरह डिजिटल, अब घर बैठे बनेगा लोकल पास ..

20 किमी दायरे के स्थानीय गैर-व्यावसायिक वाहन चालकों को राहत, मासिक 350 रुपये तो सालभर के लिए लगभग लगेंगे 4,200...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बालिकाओं ने नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल सहित टीम को बांधी राखी, दिया भाईचारे का संदेश ..

सक्ती नगर पालिका पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन पर्व, बालिकाओं की पहल ने जीता सभी का दिल .. सक्ती, भाई-बहन के पवित्र...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली1 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending