Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जगह-जगह हुआ इस्तकबाल ..

Published

on

गुलाब के फूल बांटकर दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम — मक्का-मदीना की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र ..

सक्ती, यौम-ए-पैदाइश-ए-रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा के मुबारक मौके पर सक्ती शहर में मुस्लिम समाज की ओर से अकीदत और एहतराम के साथ भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के नौजवान, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। ‘सरकार की आमद मरहबा’ की सदाओं से पूरा शहर गूंज उठा। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम दिया।

जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने रास्ते में आम नागरिकों एवं व्यापारियों को गुलाब के फूल पेश कर ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। इस दौरान कौमी एकता और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।

नगर पालिका में अध्यक्ष श्याम सुंदर ने किया इस्तकबाल –

जुलूस के नगर पालिका परिषद पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मुस्लिम समाज के लोगों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। उन्होंने समाज के लोगों को गले मिलकर ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और अमन-चैन एवं भाईचारे की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संजय अग्रवाल, श्रीकिसन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, लाला अग्रवाल, मोहन देवांगन, मोहित बरेठ एवं रियाजुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अग्रसेन चौक पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की गुलपोशी –

अग्रसेन चौक के पास कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल के नेतृत्व में जुलूस का पुष्पवर्षा कर भव्य इस्तकबाल किया गया। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इस दौरान डंडे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में रवि भारद्वाज, भूरू अग्रवाल, राशिद खान सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मक्का शरीफ और मदीना मुनव्वरा की झांकियां बनीं आकर्षण –

जुलूस में सलीके से सजाई गई मक्का शरीफ और मदीना मुनव्वरा की खूबसूरत झांकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। झांकियों को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। जुलूस नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में आगे बढ़ा।

मुल्क की सलामती और अमन के लिए हुई खास दुआ –

जुलूस के मस्जिद के पास पहुंचने पर इमाम सैफुल्ला मिस्बाही ने मुल्क में अमन, चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर हिंदुस्तान की सलामती, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की।

जुलूस में सुन्नी मुस्लिम जमात के हाजी तैय्यब अली रिज्वी, हाजी वाहेद खान, हाजी मुनव्वर वारसी, हाजी गुलाम नबी, महबूब खान, शम्स तमरेज खान, रिजवान खान, मोहम्मद अजलाल, आजम खान, राजा खान, हज्जा खान, जमाल खान, सुल्तान खान, रमजान खान, सुलेमान खान, बंटी खान, रज्जब अली, रज्जाक अली, आरिफ खान, फैजान खान, सोनू खान, शाबा खान, सुहैल खान, रूस्तम खान, राशीद खान, हफिज खान, इकबाल खान, जावेद खान, शकील अहमद, करीम खान, गुलाम मनिहार, नासिर हुसैन, शफीक अहमद, तैय्यब खान, दानिश खान, शमीम खान, इम्तियाज खान, हाजी गनी वकील, अलीम खान, ऐजाज खान, अयाज खान, रईस खान, फारूक खान, पिंटू खान, असलम खान, राजू खान, साजिद खान, वाजिद खान, आबिद खान, छोटू खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल रहे।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पूरे आयोजन के दौरान शहर में अमन, शांति और भाईचारे का माहौल बना रहा।

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending