खबर सक्ती ...
नेपाल आपदा में जिले से लापता लोगों की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने प्रशासन ने की अपील ..

जिला प्रशासन अंतर्गत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ या अन्य किसी भी नजदीकी शासकीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को जानकारी कराएं उपलब्ध ..
सक्ती, नेपाल में हुई आपदा के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा जिले से संबंधित ऐसे व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है, जो नेपाल में घटना के बाद से लापता हैं अथवा जिनके लापता होने की आशंका है।
जिला प्रशासन ने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन, रिश्तेदार, परिचित या आसपास का कोई व्यक्ति नेपाल में उक्त घटना के बाद से संपर्क में नहीं है अथवा उसके लापता होने की आशंका है, तो उसकी जानकारी तत्काल जिला प्रशासन अंतर्गत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ, सीएमओ या अन्य किसी भी नजदीकी शासकीय कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी को उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित व्यक्ति एवं उसके परिवार से जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र संपर्क स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। प्राप्त जानकारी को आवश्यक स्तर पर तत्काल साझा किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के समस्त आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिको एवं मीडिया प्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























