Connect with us

खबर सक्ती ...

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का किया औचक निरीक्षण ..

Published

on

बच्चो के गुणवत्तायुक्त शिक्षा और भोजन व्यवस्था में ना बरती जाए किसी भी प्रकार की लापरवाही – कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ,

छात्र-छात्राओ की नियमित काउंसलिंग और हेल्थ चेकअप सुनिश्चित कराए जाने के दिए निर्देश ,

पेयजल, साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश ..

सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज सुबह संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई, विधार्थियो के स्वास्थ्य एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अन्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पलाड़ीखुर्द के प्रबंधन व शिक्षकों को विद्यार्थियों की सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के स्पष्ट निर्देश दिए है।कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता और शिक्षा की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाए।

कलेक्टर श्रीमती जैन ने कहा कि आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों की समय-समय पर सामान्य काउंसलिंग, करियर काउंसलिंग एवं हेल्थ चेकअप कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ साथ उनके स्वास्थ्य और भविष्य की आवश्यकताओं पर भी ध्यान देकर बेहतर दिशा दिया जा सके। उन्होंने बच्चों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुरूप बेहतर करियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती जैन ने आवासीय विद्यालय मे अध्ययनरत विधार्थियो की कक्षा 9वी, 11वी और 12वी के कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र छात्राओं से उनकी शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली साथ ही परिसर के छात्रावास में बालक और बालिकाओं से चर्चा कर उनकी पढ़ाई, भोजन, स्वास्थ्य, छात्रावास की व्यवस्थाओं तथा किसी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी लिए। साथ ही निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में कक्षा 9वीं के सिलेबस में बदलाव वाले विषयों की पुस्तकें जल्द से जल्द विधार्थियो को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके साथ ही उन्होंने आवश्यकतानुसार बच्चो के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आपस मे ग्रुप कम्युनिकेशन करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर करने प्रेरित किया। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को हेल्दी कम्पीटीशन के साथ पढ़ाई करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रखते हुए एक-दूसरे से सीखें और अपने अध्ययन में निरंतर सुधार करें। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आवासीय विद्यालय के प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में पेयजल एवं साफ-सफाई की उचित व्यवस्था, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को विद्यालय में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही आवासीय व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है। साथ ही सभी अधिकारियों-कर्मचारियों एवं शिक्षकों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं अनुकूल वातावरण तैयार करने कहा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुश्री स्वप्नीता सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending