Connect with us

खबर सक्ती ...

खाद की कालाबाजारी व अनियमितता पर कलेक्टर की सख्ती, 7 विक्रेताओं-फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड ..

Published

on

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग की कार्रवाई, चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुआ अर्थदंड ..

सक्ती, नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में जिले में खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग और उर्वरक बिक्री में अनियमितताओं के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने तथा उर्वरक वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 (FCO) एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 (ECA) के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर जिले के 7 खाद विक्रेताओं एवं फर्मों पर कुल 80 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। संबंधितों द्वारा अर्थदंड की राशि चालान के माध्यम से शासकीय खजाने में जमा कर दी गई है।

उपसंचालक कृषि कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्थदंड जमा करने वालों में कोमल प्रसाद जायसवाल (साराडीह), योगेश कुमार अग्रवाल (फगुरम), कमल खाद भंडार (नन्दौरकला), मयंक ट्रेडर्स (सकरेली बा.), सूर्य ट्रेडर्स (जैजैपुर), सक्ती आधुनिक एफ.पी.ओ. (भातमाहुल) तथा अजय बहादुर सिंह राठौर (नन्दौरकला) शामिल हैं।

जांच में मिली थी स्टॉक और बिक्री में गड़बड़ी –

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिनों कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देश पर कृषि विभाग की निरीक्षण टीम द्वारा जिले के विभिन्न खाद विक्रेताओं एवं प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान संबंधित 7 दुकानों एवं फर्मों के स्टॉक में विसंगतियां, उर्वरक बिक्री संबंधी नियमों की अनदेखी तथा FCO 1985 के निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाया गया।

अनियमितताएं सामने आने के बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। मामले में कलेक्टर न्यायालय द्वारा सुनवाई के पश्चात संबंधित विक्रेताओं एवं फर्मों पर अर्थदंड आरोपित किया गया, जिसे अब चालान के माध्यम से शासकीय खजाने में जमा कराया गया है।

कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर प्रशासन की नजर –

जिला प्रशासन ने खाद विक्रेताओं को स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसानों को खाद उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, ओवररेटिंग, स्टॉक में हेराफेरी अथवा नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी उर्वरक विक्रेताओं को दुकान में स्टॉक बोर्ड एवं निर्धारित दरों की रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यदि किसी विक्रेता या प्रतिष्ठान द्वारा उर्वरक बिक्री में अनियमितता बरती जाती है तो उसके खिलाफ अर्थदंड के साथ-साथ एफआईआर सहित अन्य कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गुणवत्ता जांच भी जारी –

किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा नमूना संकलन और प्रयोगशाला जांच की कार्रवाई भी लगातार जारी है। जिले में अब तक उर्वरक के 143, बीज के 197 तथा कीटनाशक के 21 नमूने प्रयोगशाला को भेजे जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि कृषि आदानों की गुणवत्ता और बिक्री व्यवस्था की नियमित निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending