खबर सक्ती ...
डॉ. चरणदास महंत के प्रयास से सक्ती विधानसभा क्षेत्र में चार नए धान खरीदी केंद्रों को मिली मंजूरी ..

जेठा, परसदा खुर्द, कुरदा और दुरपा में खुलेंगे नए धान खरीदी केंद्र; किसानों को मिलेगी बड़ी राहत – गिरधर जायसवाल ..
सक्ती, आगामी धान खरीदी सीजन को देखते हुए सक्ती विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में चार नए धान खरीदी केंद्र खोले जाने की स्वीकृति मिली है।नागरिक आपूर्ति निगम, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
नए धान खरीदी केंद्र विकासखंड सक्ती के ग्राम जेठा एवं परसदा खुर्द, विकासखंड बलौदा के ग्राम कुरदा तथा विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम दुरपा में खोले जाएंगे। इन केंद्रों के शुरू होने से संबंधित गांवों एवं आसपास के किसानों को धान बेचने के लिए दूरस्थ खरीदी केंद्रों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।

इस संबंध में डॉ. चरणदास महंत के जिला कलेक्टर कार्यालय सक्ती के प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने डॉ. चरणदास महंत के सक्ती विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान उनसे मुलाकात कर धान खरीदी में होने वाली परेशानियों से अवगत कराया था। ग्रामीणों ने विशेष रूप से जेठा एवं परसदा खुर्द में नए धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग रखी थी।
मांग को गंभीरता से लेते हुए डॉ. चरणदास महंत ने 30 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ शासन के नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल को पत्र प्रेषित कर नए धान खरीदी केंद्र खोले जाने की मांग की थी। इसके बाद विभाग द्वारा 31 अगस्त 2026 को चार नए धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति प्रदान करते हुए आदेश जारी किया गया।
नए केंद्रों की स्वीकृति पर कांग्रेसजनों, किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा मंत्री दयाल दास बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष साधेश्वर गवेल ने भी जिलेभर के किसानों की ओर से डॉ. चरणदास महंत एवं विभागीय मंत्री दयाल दास बघेल का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, शाश्वत धर दीवान, विधायक प्रतिनिधि डॉ. संतोष यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र जायसवाल, दीपक बरेठ, कुरदा सरपंच नरसिंह साहू, दुरपा सरपंच श्रीमती सपना चौहान, जनपद सदस्य एवं सभापति सत्य प्रकाश महंत, हरदा सरपंच फुलेश्वरी, रूपेश पटेल, जेठा जनपद सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास, सरपंच श्रीमती सुशीला चंद्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गणेश राम चंद्रा सहित अन्य ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























