खबर सक्ती ...
कलेक्टर जयश्री जैन ने सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश ..

सक्ती, जिले में प्रशासनिक व्यवस्थाओं और शासकीय कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने गुरुवार को विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय और नगर पालिका कार्यालय सहित संबंधित कार्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं में संचालित कार्यों, अभिलेखों के संधारण, लंबित प्रकरणों तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही शासकीय सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से लंबित मामलों के संबंध में जानकारी लेते हुए समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्रीमती जैन ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में आने वाले नागरिकों की समस्याओं और आवेदनों को गंभीरता से लिया जाए। आम लोगों को शासन की सेवाओं और योजनाओं का लाभ बिना अनावश्यक देरी के सुगमता से मिले, यह अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने तथा कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई, दस्तावेजों एवं अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा कार्यस्थल पर अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को अपने विभागीय दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।
औचक निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























