Connect with us

खबर सक्ती ...

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने व्यापक प्रचार-प्रसार करें: कलेक्टर जयश्री जैन ..

Published

on

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में रबी फसल की तैयारियों, बीज-खाद की उपलब्धता और एग्रीस्टैक पंजीयन पर विशेष जोर ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने कहा कि शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र किसानों तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए योजनाओं का गांव-गांव व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए।

बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं, मैदानी कार्यों तथा निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, कृषक उन्नति योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और शेष लक्ष्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

रबी फसल के लिए अभी से करें तैयारी –

कलेक्टर श्रीमती जैन ने आगामी रबी फसल वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक प्रमाणित एवं उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की मांग का समय पर आकलन करने और मांग पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को बोवनी के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में बीज एवं अन्य कृषि आदानों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने दलहन एवं तिलहन के क्षेत्र विस्तार पर विशेष ध्यान देने तथा धान के स्थान पर अन्य लाभकारी फसलों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

एग्रीस्टैक पंजीयन जल्द पूरा करने के निर्देश –

बैठक में एग्रीस्टैक में लंबित किसानों के पंजीयन को शीघ्र पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को मैदानी अमले के माध्यम से लंबित पंजीयन का निराकरण कराने तथा किसानों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुनादी, सोशल मीडिया और किसान चौपाल से होगा प्रचार –

कलेक्टर ने कहा कि विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए मुनादी, सोशल मीडिया, किसान चौपाल और ग्राम सभा जैसे माध्यमों का अधिकतम उपयोग किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की पात्रता, प्रक्रिया और मिलने वाले लाभ की स्पष्ट जानकारी किसानों को दी जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

खाद, बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता पर नजर –

कलेक्टर ने जिले में किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रय संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उद्यानिकी योजनाओं की भी हुई समीक्षा –

बैठक में उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। समेकित उद्यानिकी विकास योजना, मसाला क्षेत्र विस्तार योजना, पॉलीहाउस एवं पॉलीकल्चर प्रोत्साहन योजना, नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स-पाम तथा एकीकृत बागवानी प्रोत्साहन योजनाओं के अंतर्गत निर्धारित वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्यों की जानकारी ली गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी लक्ष्यों की समय-सीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने और पात्र किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करते हुए मैदानी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया।

बैठक में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending