Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

Published

on

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन ..

सक्ती, दुर्ग में 31 अगस्त से 3 सितंबर 2026 तक आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में सक्ती जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। बिलासपुर जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए सक्ती के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक हासिल कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

प्रतियोगिता में सक्ती जिले से लॉन टेनिस की संभागीय टीम में कुल 16 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इनमें से 13 खिलाड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी में अध्ययनरत हैं। खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।

अंडर-14 बालिका वर्ग में सक्ती की टीम ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस वर्ग में कु. करिश्मा सिदार, कु. सब्बा बी और कु. हिमांशी मालाकार ने शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में कु. गीतांजलि विश्वकर्मा और कु. पायल यादव ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

इसी तरह अंडर-19 बालिका वर्ग में कु. मोनिका कुर्रे और कु. लिशिका बरेठ, जबकि अंडर-19 बालक वर्ग में खेलेश्वर मैत्री, देवेश कर्ष और समीर मन्नेवार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लुकेश बरेठ, रूपेश सिदार और अनुराग निषाद ने भी सक्ती जिले की ओर से सहभागिता की।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सात खिलाड़ियों का चयन –

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन का परिणाम यह रहा कि सक्ती जिले के सात खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के इस चयन को जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब ये प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सक्ती जिले और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों को मिला मार्गदर्शन और सहयोग –

खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर उनके कुशल मार्गदर्शन, बेहतर नेतृत्व और सहयोग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाग द्विवेदी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण चौहान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी के प्राचार्य फिरत कपूर कुर्रे, विकासखंड डभरा के विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार नायक सहित सभी व्यायाम शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सक्ती जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायी बताया जा रहा है। जिलेवासियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Latest

खबर रायगढ़3 मिनट ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी – राज्यपाल रमेन डेका ..

वर्ल्ड ऑडियो बुक टीम छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज , राज्यपाल ने टीम के सदस्यों...

खबर कोरबा24 घंटे ago

बड़ी खबर: सार्वजनिक वितरण प्रणाली सितंबर व अक्टूबर माह के खाद्यान्न भंडारण व पारदर्शी वितरण हेतु कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश ..

7 सितंबर को जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में “चावल उत्सव” का होगा आयोजन , अंत्योदय, प्राथमिकता व दिव्यांग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने व्यापक प्रचार-प्रसार करें: कलेक्टर जयश्री जैन ..

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा बैठक में रबी फसल की तैयारियों, बीज-खाद की उपलब्धता और एग्रीस्टैक पंजीयन पर विशेष...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending