खबर सक्ती ...
शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प ..
सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 के स्वर्णिम सक्ती क्लब द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट प्रमोटर लीनेस सुमन सिंह ने अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट पर्यावरण के तहत ऑफिसर कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान मोहल्ले के बच्चों को पौधों के महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें पौधों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. शालू पाहवा ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ सहित जीवन के प्रत्येक शुभ अवसर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल करें।
डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट प्रमोटर लीनेस सुमन सिंह ने बच्चों को पौधों से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों, पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के जीवन के लिए भी बेहद जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग से बचने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में पौधों के प्रति उत्साह देखने को मिला। क्लब के सदस्यों ने बच्चों को पौधों की देखभाल और नियमित रूप से पानी देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जन-अभियान का रूप देना और समाज में हरित चेतना विकसित करना रहा।
इस अवसर पर क्लब की सचिव लीनेस निकहत करीम, कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. शालू पाहवा, लता नायक, अनीता सिंह, विजया जायसवाल, अनीता राठौर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























