खबर सक्ती ...
11 सितंबर को सक्ती में सजेगा विकास का भव्य मंच, शिवराज-साय की मौजूदगी में होंगे कई बड़े आयोजन ..

सक्ती के जेठा कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, लखपति दीदी व पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन ,
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने तैयारियों का लिया जायजा ..
सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन के साथ ही जिले में पूर्ण विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नवीन कार्यों का भूमिपूजन-शिलान्यास किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ग्राम जेठा पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित संबंधित अधिकारियों के साथ तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।
रूट मैप से लेकर पार्किंग और मंच तक हर व्यवस्था की पड़ताल ..

उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए रूट मैप का अवलोकन किया। इसके बाद मुख्य मंच, पंडाल, दर्शक दीर्घा, पत्रकार दीर्घा, अतिथियों एवं आम नागरिकों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बायो टॉयलेट, बैरिकेटिंग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक व्यवस्था की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, हितग्राही और आमजन शामिल होंगे। ऐसे में व्यवस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। वीआईपी से लेकर आम नागरिक तक सभी की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रवेश एवं निकासी की व्यवस्था सुचारू रखने, पर्याप्त पार्किंग तथा यातायात प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।
समन्वय के साथ पूरा करें तैयारियां –

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कलेक्टर, एसपी एवं जिला पंचायत सीईओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर उनका परीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए।
विकास कार्यों की मिलेगी सौगात –
11 सितंबर को होने वाले इस आयोजन में सक्ती जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन-शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश के साथ पंचायत पदाधिकारियों एवं लखपति दीदियों का सम्मेलन भी आयोजित होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों के पहुंचने की संभावना है।
‘यह हम सभी का कार्यक्रम’, जनप्रतिनिधियों से मांगा सहयोग –

निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जिले के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्होंने कार्यक्रम को वृहद एवं सफल बनाने में जिला प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि “यह हम सभी का कार्यक्रम है और इसे बेहतर ढंग से आयोजित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव ऋचा शर्मा, पंचायत आयुक्त तारण प्रकाश सिंहा, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सदस्य विद्या सिदार, आयुष शर्मा, संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, टिकेश्वर गबेल, कृष्ण कांत चंद्रा, अभिषेक शर्मा, रामनरेश यादव, चिराग अग्रवाल सहित कलेक्टर जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























