Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय एवं जुझारू नेता कमल किशोर साहू ने थामा नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन ..

Published

on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला ,

प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव के कुशल नेतृत्व में विधिवत ग्रहण की सदस्यता ..

सक्ती, जिले की राजनीति में उस समय नया मोड़ देखने को मिला, जब कांग्रेस के सक्रिय, जुझारू एवं कर्मठ नेता कमल किशोर साहू ने कांग्रेस का साथ छोड़कर नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन थाम लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण की सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने संगठन में शामिल होने का निर्णय लिया। उनके इस राजनीतिक कदम को सक्ती जिले में कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कमल किशोर साहू ने विधि-विधान के साथ नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव एवं संगठन महामंत्री सोमनाथ बरेठ की गरिमामयी उपस्थिति रही। पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन की सदस्यता दिलाते हुए फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया।

मोदी के नेतृत्व और विकासवादी सोच से हुए प्रभावित –

सदस्यता ग्रहण करने के बाद कमल किशोर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर लगातार बढ़ रहा है। गरीबों के कल्याण, देश के बुनियादी ढांचे के विकास, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली नीतियों ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच और देश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प उन्हें नरेंद्र मोदी विचार मंच से जुड़ने के लिए प्रेरित करने वाला प्रमुख कारण है।

उन्होंने विश्वास जताया कि अब वे नरेंद्र मोदी विचार मंच के माध्यम से प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों, राष्ट्रहित के विचारों और विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव के नेतृत्व में संगठन को मिलेगी मजबूती –

इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद नरेंद्र मोदी विचार मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि कमल किशोर साहू जैसे सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता के संगठन से जुड़ने से सक्ती जिले में मंच की गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा संगठन का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन के विस्तार और राष्ट्रहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Latest

खबर सक्ती ...29 सेकंड ago

सक्ती जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका, सक्रिय एवं जुझारू नेता कमल किशोर साहू ने थामा नरेंद्र मोदी विचार मंच का दामन ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला , प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश यादव...

खबर सक्ती ...29 मिनट ago

विकासखंड सक्ती के ग्राम पंचायत डोड़की केंद्र में किसानों का सम्मान कर कलेक्टर जयश्री जैन ने किया धान खरीदी का शुभारंभ ..

राम कुमार ने 10.80 क्विंटल तो संतोष कुमार ने बेचा 6 क्विंटल धान, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा .....

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 15 नवंबर को धरमजयगढ़, जशपुर और तपकरा के दौरे पर, जनजातीय गौरव दिवस समारोह में होंगे शामिल ..

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम, आरा में प्रचेता नर्सिंग कौशल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ, तपकरा में छठ महापर्व में...

खबर सूरजपुर ..20 घंटे ago

बाल दिवस पर विद्यालयों में दिखा उत्साह और उल्लास, कहीं सजा बाल मेला तो कहीं बच्चों ने लिया न्योता भोज का आनंद ..

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने बांधा समां , कॉपी-पेन और मिठाई भेंटकर बढ़ाया नन्हे-मुन्नों का उत्साह .. सूरजपुर, बाल...

खबर सूरजपुर ..20 घंटे ago

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 14 निलंबित ..

141 पटवारियों को जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस , 6 ने काम पर लौटकर दी ज्वाइनिंग; 28 पर ब्रेक...

खबर रायगढ़21 घंटे ago

धरमजयगढ़ में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन , आवास से लेकर वन अधिकार तक की...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ..

शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम , उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण ..

विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) .. रायपुर, किसी समाज का गौरव...

खबर पाली23 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में आनंद मेले का आयोजन, बच्चों ने व्यंजनों के स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा ..

कोषाध्यक्ष राजेश अवस्थी ने बताया आनंद मेले का उद्देश्य, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन प्रसंगों पर डाला प्रकाश , प्राचार्य...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं और गर्भवती माताओं को मिलेगी विशेष स्वास्थ्य सुविधा ..

24 नवंबर को लगेगा निःशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं की जांच में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending