खबर सक्ती ...
उपमुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर अधिकारियों की ली बैठक ..

सक्ती, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सक्ती जिले में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित आगमन को लेकर कलेक्टर एसपी सहित सक्ती जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में उनके द्वारा कार्यक्रम आयोजन के सभी बिन्दुओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बता दे कि केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 11 सितंबर 2026 को सक्ती के ग्राम पंचायत जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी तथा लखपति दीदी सम्मेलन व विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल की पर्याप्त एवं उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विद्युत व्यवस्था, लाइटिंग एवं एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, मीडिया प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजनों के लिए पृथक एवं सुव्यवस्थित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आगमन एवं प्रवेश व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के साथ ही यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक एवं मेडिकल टीम की तैनाती, एंबुलेंस की उपलब्धता तथा फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्रीन रूम एवं मंचीय व्यवस्था की भी जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों एवं आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में पंचायत सचिव सुश्री ऋचा शर्मा, पंचायत आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के.एस. पैंकरा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























