Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

Published

on

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद ..

सक्ती, जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर सक्ती एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने 14 सितंबर को सक्ती एवं मालखरौदा क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी कर तीन अवैध महुआ शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 22 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने पहले छद्म क्रेता के माध्यम से अवैध शराब की बिक्री की पुष्टि की। इसके बाद आबकारी वृत्त सक्ती अंतर्गत ग्राम सोंठी तथा आबकारी वृत्त मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सपिया में आरोपियों के रिहायशी मकानों पर विधिवत दबिश दी गई।

ग्राम सोंठी निवासी नितेश सतनामी पिता मनोज सतनामी के मकान की तलाशी के दौरान एक कमरे में प्लास्टिक पन्नी में रखी 5 लीटर महुआ शराब, हरी बोतल में 1 लीटर महुआ शराब तथा घर की बाड़ी में गड्ढे में छिपाकर रखी चार प्लास्टिक बोतलों से 4 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। इस तरह नितेश के कब्जे से कुल 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

वहीं ग्राम सपिया में संतोष भारती पिता सीताराम एवं राजेश बघेल पिता जम्मूलाल के रिहायशी मकानों की तलाशी में दोनों के कब्जे से 6-6 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त करने के बाद जेल दाखिल कराया गया।

आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम की कार्रवाई –

पूरी कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक कोमल प्रसाद सिदार एवं घनश्याम प्रधान सहित आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, आरक्षक संजीव भगत, मुरलीधर नायक, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू तथा आबकारी स्टाफ श्रीमती बसंती चौधरी, परसराम कहरा एवं कमलेश यादव की टीम द्वारा की गई।

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

खबर सक्ती ...19 मिनट ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

खबर सक्ती ...31 मिनट ago

मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की...

खबर सक्ती ...44 मिनट ago

सक्ती में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की सख्ती ..

आशीष उप्पल की टीम की बड़ी कार्रवाई, दो गांवों में दबिश देकर तीन आरोपी पकड़े; 22 लीटर महुआ शराब बरामद...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

27 वर्षों से आस्था की राह पर जारी चंद्रपुर पदयात्रा, अस्थाई कार्यालय का भव्य शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अतिथियों ने पदयात्रा की सफलता के लिए दी शुभकामनाएं .. सक्ती, चंद्रपुर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending