खबर सक्ती ...
मोबाइल-नकदी चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे ..

बुधवारी बाजार में चोरी का सामान बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा; दो मोबाइल व चोरी की बाइक बरामद ..
सक्ती, सोंठी रेलवे फाटक के पास बैग से मोबाइल फोन और नगदी चोरी करने के मामले में सक्ती पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का OPPO A53 मोबाइल फोन सहित एक अन्य मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक CG 12 AT 4860 बरामद की है। आरोपी चोरी की सामग्री को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवारी बाजार में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम गीधा, थाना खरसिया निवासी गिरधर दास महंत ने 13 सितंबर को थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितंबर की शाम करीब 4 बजे वह सोंठी रेलवे फाटक के पास चाय-नाश्ता करने के लिए रुका था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैग से हल्के हरे रंग का OPPO A53 मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 4 हजार रुपए है, तथा 6 हजार रुपए नगद चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध क्रमांक 386/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी –
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की पतासाजी शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बुधवारी बाजार में एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
चोरी की बाइक और दो मोबाइल बरामद –

पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान सुशील देवांगन (43 वर्ष), निवासी चक्रधर नगर रायगढ़, वर्तमान निवास बोइरदादर रायगढ़ के रूप में हुई। उसके कब्जे से पैशन प्रो मोटरसाइकिल CG 12 AT 4860, हल्के हरे रंग का OPPO A53 मोबाइल फोन तथा एक अन्य काले रंग का OPPO मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिए जाने के बावजूद आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल चोरी करना तथा चोरी की सामग्री को बेचने के लिए ग्राहक तलाशना स्वीकार किया। अपराध में संलिप्तता पाए जाने और अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को 14 सितंबर को दोपहर 12:50 बजे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की विवेचना जारी है और पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं तथा बरामद सामग्री के संबंध में भी जांच कर रही है।
सक्ती पुलिस की अपील –

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल, पर्स, नगदी और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























