Connect with us

खबर सक्ती ...

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

Published

on

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी भोथिया मंडल के शक्ति केंद्र सेदुरस में पांच शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विशेष सेवा पखवाड़े की तैयारियों, कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनहरण चंद्रा ने की। मुख्य अतिथि एवं मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा पखवाड़े को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन के कार्यकर्ताओं को समाजहित के कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि ‘सेवा ही संकल्प’ के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से एक माह तक विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रत्येक घर में ‘आशीर्वाद का दीपक’ प्रज्वलित कर की जाएगी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों एवं तालाबों की स्वच्छता, आंगनबाड़ियों एवं स्कूलों में विभिन्न सेवा एवं जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भूषण चंद्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धनेश्वरी साहू, जिला पंचायत सभापति जानकी चंद्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. श्याम चंद्रा, महामंत्री धनंजय चंद्रा, रितेश साहू एवं वरिष्ठ नेता कार्तिक राम चंद्रा मंचस्थ रहे।

बैठक में मोहन चंद्रा, सुशील चंद्रा सहित पांचों शक्ति केंद्रों के संयोजक, सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष, प्रभारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

खबर रायगढ़12 मिनट ago

धरमजयगढ़ में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन , आवास से लेकर वन अधिकार तक की...

ख़बर रायपुर39 मिनट ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ..

शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम , उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण ..

विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) .. रायपुर, किसी समाज का गौरव...

खबर पाली2 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में आनंद मेले का आयोजन, बच्चों ने व्यंजनों के स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा ..

कोषाध्यक्ष राजेश अवस्थी ने बताया आनंद मेले का उद्देश्य, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन प्रसंगों पर डाला प्रकाश , प्राचार्य...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं और गर्भवती माताओं को मिलेगी विशेष स्वास्थ्य सुविधा ..

24 नवंबर को लगेगा निःशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं की जांच में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट .....

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का सम्मान, सांसद कमलेश जांगड़े और कलेक्टर जयश्री जैन ने बढ़ाया उत्साह ..

सांसद बोलीं- समाज की मजबूत नींव तैयार करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम, कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर उनके...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

जिला अस्पताल सक्ती में अब मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधा, विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अतिश प्रधान ने संभाली जिम्मेदारी ..

निजी अस्पतालों और दूसरे जिलों का चक्कर लगाने से मिलेगी राहत, गर्भवती महिलाओं सहित मरीजों को होगा लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, स्टैकिंग से लेकर बारदाना और किसानों की सुविधाओं तक की...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे से गूंजा सक्ती, भाजपा की विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब ..

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना , लोकतांत्रिक संस्थाओं की...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending