Connect with us

खबर सक्ती ...

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

Published

on

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल अधिकारी ..

सक्ती, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक एक माह का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान जनसेवा, जनकल्याण और व्यापक जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के समन्वय, क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर ने जिला पंचायत सक्ती के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं जनसंपर्क अधिकारी आनंद दुबे को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जनभागीदारी से जनकल्याण का संदेश –

‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जिले में जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना को मजबूत करने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प को व्यापक जनभागीदारी के साथ जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। अभियान के दौरान प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उनके लाभ की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला प्रशासन का उद्देश्य अभियान के माध्यम से शासन की योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ लोगों को विकास की प्रक्रिया से जोड़ना है, ताकि ‘सेवा से संकल्प और संकल्प से विकसित भारत’ की भावना को जिले में प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

Latest

खबर रायगढ़12 मिनट ago

धरमजयगढ़ में आज मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल ..

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय नायकों को किया जाएगा नमन , आवास से लेकर वन अधिकार तक की...

ख़बर रायपुर39 मिनट ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ..

शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका अहम , उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण ..

विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) .. रायपुर, किसी समाज का गौरव...

खबर पाली2 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में आनंद मेले का आयोजन, बच्चों ने व्यंजनों के स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा ..

कोषाध्यक्ष राजेश अवस्थी ने बताया आनंद मेले का उद्देश्य, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन प्रसंगों पर डाला प्रकाश , प्राचार्य...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं और गर्भवती माताओं को मिलेगी विशेष स्वास्थ्य सुविधा ..

24 नवंबर को लगेगा निःशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं की जांच में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट .....

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का सम्मान, सांसद कमलेश जांगड़े और कलेक्टर जयश्री जैन ने बढ़ाया उत्साह ..

सांसद बोलीं- समाज की मजबूत नींव तैयार करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम, कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर उनके...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

जिला अस्पताल सक्ती में अब मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधा, विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अतिश प्रधान ने संभाली जिम्मेदारी ..

निजी अस्पतालों और दूसरे जिलों का चक्कर लगाने से मिलेगी राहत, गर्भवती महिलाओं सहित मरीजों को होगा लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, स्टैकिंग से लेकर बारदाना और किसानों की सुविधाओं तक की...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे से गूंजा सक्ती, भाजपा की विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब ..

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना , लोकतांत्रिक संस्थाओं की...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending