Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

Published

on

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु अभियान के तहत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से “सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार” के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय शिविर का विकासखण्ड सक्ती में आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन 1 अक्टूबर 2026 को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, सक्ती में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न विभागों से संबंधित सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में निम्नलिखित सेवाओं का सीधे लाभ आमजन उठा सकेंगे जिनमें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अतिक्रमण, खाता विभाजन तथा डायर्वसन संबंधी इत्यादि मामले, एग्रीस्टैक किसान पंजीयन, स्वामित्व योजना, पीएम किसान योजना, RBC प्रकरण आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र आदि, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, चश्मा वितरण, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण, पेशन योजना, पंचायत विभाग अंतर्गत प्रधामंत्री आवास योजना, बैक लिंकेज, आरएफ, सीआईएफ, जॉब कार्ड, खाद्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मुख्यंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना, जिला अग्रणी बैंक अंतर्गत प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, लोन मेला, अटल पेंशन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना, शिक्षा विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना, आधार अपडेशन आदि योजनाओं का लाभ आमजन ले सकेंगे

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी.के. आदिले ने विकासखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों, सचिवों एवं आम नागरिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसका लाभ उठाने और दूसरों को भी शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि शिविर में आते समय आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं पासपोर्ट साइज फोटो सहित योजनाओं के संबंधित आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं, ताकि मौके पर ही आवेदनों का सुगमतापूर्वक निराकरण किया जा सके।

Latest

ख़बर रायपुर14 सेकंड ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी एसओपी, संचालन से कमाई तक का खाका होगा तैयार ..

प्रोजेक्ट्स की दीर्घकालिक उपयोगिता तय होगी, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन पर फोकस , प्रमुख सचिव बोरा ने पीपीपी मॉडल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending