Connect with us

खबर सक्ती ...

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

Published

on

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया ,

पीड़ित का कहना—थाने में दो वाहन खड़े थे, फिर भी आरक्षक के साथ बाइक से कराया सफर ..

सक्ती, नगरदा थाना क्षेत्र में गणेश विसर्जन को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में घायल व्यक्ति को भारी बारिश के बीच मोटरसाइकिल से करीब 25 किलोमीटर दूर सक्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे जाने का मामला सामने आया है। घायल को बारिश में बाइक से मेडिकल के लिए भेजे जाने को लेकर पुलिस की व्यवस्था और घायल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 25 सितंबर की रात गणेश विसर्जन को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान संजय कुमार राठौर पिता चंद्रपाल राठौर घायल हो गए। इसके बाद मेडिकल परीक्षण के लिए रात करीब 9:30 बजे उन्हें नगरदा से सक्ती भेजा गया।

थाने में वाहन खड़े थे, फिर भी बाइक से भेजने का दावा –

घायल संजय राठौर का कहना है कि नगरदा थाना परिसर में दो वाहन खड़े थे, इसके बावजूद उसे एक आरक्षक के साथ मोटरसाइकिल से सक्ती भेजा गया। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच करीब 25 किलोमीटर का सफर बाइक से तय करने के दौरान वह पूरी तरह भीग गया। पीड़ित के मुताबिक, ठंड के कारण उसका शरीर कांप रहा था।

आधे रेनकोट के सहारे बारिश में सफर –

पीड़ित ने बताया कि उसके पास बारिश से बचने के लिए रेनकोट तक नहीं था। बाद में किसी से मांगकर रेनकोट की व्यवस्था की गई, लेकिन वह भी आधा था। ऐसे में बारिश के बीच मोटरसाइकिल से अस्पताल पहुंचने तक उसका पूरा शरीर भीग चुका था। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे इसी मौसम में वापस नगरदा ले जाने की चिंता भी पीड़ित ने जताई।

अस्पताल में मौजूद लोगों ने जताई नाराजगी –

सक्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कुछ लोगों ने भी मामले को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि घायल व्यक्ति को इतनी तेज बारिश के बीच बाइक से भेजने के बजाय सुरक्षित पुलिस वाहन से अस्पताल लाया जाना चाहिए था। लोगों के मुताबिक, बारिश की स्थिति को देखते हुए घायल की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी।

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री की अपील भी बनी चर्चा का विषय –

इधर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को सुरक्षित रखने, अनावश्यक आवागमन और यात्रा से बचने तथा मौसम की स्थिति को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने कहा है।

प्रशासन की ओर से भी नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों और दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा विपरीत मौसम में सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की जा रही है।

ऐसे में घायल को भारी बारिश के बीच रात करीब 9:30 बजे मोटरसाइकिल से करीब 25 किलोमीटर दूर मेडिकल के लिए भेजे जाने का मामला चर्चा में है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

Latest

खबर सक्ती ...10 मिनट ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण .....

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सेवा का संकल्प, ‘आंगन मिलन सेवा’ से माताओं-बच्चों को मिला अपनत्व ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने खुसरूडेरा, अमलडीहा और गढ़गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर लिया कार्यक्रम का जायजा .. पहले दिन...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

एसपी की ‘कड़ी समझाइश’ और चेतावनी बेअसर: सक्ती के हटरी चौक स्थित भवन में पड़ा छापा, 20 आदतन जुआरी 7.22 लाख के मशरूका के साथ गिरफ्तार ,

मौके से ही मिली मुचलके पर जमानत: पुराने जुआरीयों पर न पुलिस का खौफ दिखा, न ‘गुंडा एक्ट’ व ‘जिला...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, सामान्य से अधिक बारिश का आंकड़ा ..

प्रदेश में 100.1 प्रतिशत सामान्य वर्षा दर्ज, बलरामपुर में सामान्य से 69.4 प्रतिशत अधिक बारिश , बस्तर, कोंडागांव और नारायणपुर...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन ..

अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय .....

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

पेंशन प्रकरण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग के छह अधिकारी-कर्मचारी निलंबित ..

दिवंगत शिक्षक के वेतन निर्धारण का समय पर अनुमोदन नहीं कराने और लंबित पेंशन के संबंध में गलत जानकारी भेजने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन ..

भूग्राम योजना में 99.34 प्रतिशत परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज , दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद राष्ट्रीय औसत को पछाड़कर राज्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending