खबर सक्ती ...
सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद ..
सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत अड़भार के जोरवा अंबेडकर पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा, आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े तथा श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य, मातृ-शिशु देखभाल एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कमलेश जांगड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों एवं महिलाओं के समग्र विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को लेकर जागरूकता को जरूरी बताया।
कार्यक्रम के दौरान पोषण एवं स्वास्थ्य विषयों पर चर्चा, पोषण पेटी एवं सुपोषण थाली का प्रदर्शन, स्वस्थ बालक-बालिका प्रतियोगिता तथा ECCE गतिविधियों के तहत शैक्षणिक सामग्री और खिलौनों का प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभव साझा किए। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नए हितग्राहियों के आवेदन भी भरवाए गए।
बच्चों और महिलाओं के लिए खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण का संदेश भी दिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं मितानिनों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से प्राप्त राशि का उपयोग स्वयं एवं बच्चों के पोषण में करने वाली माताओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच, परियोजना अधिकारी श्रीमती श्याम कंवर, सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सुनीता कुर्रे सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका, महिलाएं, बच्चे एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























