खबर सक्ती ...
सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ ..
सक्ती, भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में शुरू किए गए ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के क्रम में शुक्रवार को सक्ती नगर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित झुलकदम आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं से सीधा संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य, पोषण एवं बाल विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जनभागीदारी को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में सक्ती के वार्ड 16 के पूर्व पार्षद एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, जिला सोशल मीडिया कार्यालय प्रभारी राजा अग्रवाल, भाजपा कार्यकर्ता कमल अग्रवाल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीतेश्वरी देवांगन, सहायिका सुशीला पटेल, वार्ड 11 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चांदनी देवांगन एवं सहायिका उषा साहू उपस्थित रहीं।
‘मेरी पौष्टिक थाली’ से समझाया संतुलित आहार –

कार्यक्रम में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ का प्रदर्शन कर माताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, स्वास्थ्य एवं पोषण विषयक चित्रकला, माताओं एवं सुपोषित बच्चों का सम्मान तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास और माताओं में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
पोषण पेटी बनी आकर्षण का केंद्र –

कार्यक्रम में ‘पोषण पेटी’ के माध्यम से चना, मूंग, दलिया, सत्तू, दाल सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों की जानकारी दी गई। जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य, बच्चों में नाटापन एवं कम वजन की समस्या की रोकथाम तथा गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से बचाव के लिए संतुलित आहार की उपयोगिता समझाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ‘सुपोषित परिवार-स्वस्थ समाज’ के निर्माण के लिए पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वय वंदन योजना की हितग्राही नम्रता देवांगन तथा महतारी वंदन योजना की हितग्राही गायत्री यादव, अनसूइया बरेठ, पुष्पा यादव, आरती पटेल, दमयंती देवांगन, गायत्री पटेल, विशाखा देवांगन सहित आंगनबाड़ी के बच्चे एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























