Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

Published

on

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के माध्यम से जिले में जनसेवा, जनजागरूकता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता से जुड़ी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर कार्यशाला, स्वास्थ्य शिविर, युवा कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, सेवा शिविर तथा जरूरतमंदों की सहायता से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी।

28 सितंबर को वेस्ट मैनेजमेंट पर कार्यशाला जिला पंचायत सभागार सक्ती में 28 सितंबर को वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी विषय पर कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों की पहचान, संग्रहण, सेग्रीगेशन और उचित निपटान की जानकारी दी जाएगी। अधिकृत रिसायकलर्स के माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन, स्व-सहायता समूहों एवं एसआरएलएम को आय के अवसरों से जोड़ने तथा निष्क्रिय स्व-सहायता समूहों को पुनः सक्रिय करने पर विशेष जोर रहेगा।

29 सितंबर को स्वास्थ्य एवं महिला जागरूकता कार्यक्रम –

29 सितंबर को जिला अस्पताल सक्ती में स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम होगा। इसमें सिकल सेल, थैलेसीमिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की जाएगी। 12 से 18 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन, रक्तदान शिविर तथा नशामुक्ति एवं अंगदान को लेकर जागरूकता गतिविधियां होंगी। कमजोर एवं एनीमिक महिलाओं को दवाइयां व सैनिटरी नैपकिन वितरित किए जाएंगे तथा पोषण और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।

30 सितंबर को युवाओं के नाम रहेगा आयोजन –

नवीन कन्या महाविद्यालय सक्ती में 30 सितंबर को युवा, शिक्षा एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मैराथन दौड़, प्रातःकालीन योग एवं ध्यान, खेल प्रतियोगिताएं, पुरस्कार वितरण और गिरिजा रानी सम्मान कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को वृद्धजनों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाने के लिए शपथ दिलाई जाएगी।

2 अक्टूबर को दरहा घाट में चलेगा स्वच्छता अभियान –

गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को दरहा घाट, चंद्रपुर में स्वच्छ एवं सुंदर घाट अभियान चलाया जाएगा। घाट की साफ-सफाई, कचरा संग्रहण, वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण के साथ स्थायी कलर कोडेड डस्टबिन लगाए जाएंगे। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता के साथ टूटी-फूटी सीढ़ियों के जीर्णोद्धार में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। घाट की स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्थानीय समिति का गठन भी किया जाएगा।

5 अक्टूबर को मालखरौदा में सेवा सेतु अभियान –

मालखरौदा में 5 अक्टूबर को सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर लगाया जाएगा। इसमें सड़क सुरक्षा, मतदाता जागरूकता, साइबर सुरक्षा, शासन की योजनाओं की जानकारी, प्लास्टिक मुक्त अभियान और ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। लोगों को पुस्तक, चप्पल, कपड़ा, अंगदान एवं रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। घरों में अनुपयोगी पड़े सामान, ई-वेस्ट, टीवी, बैटरी और प्लास्टिक अपशिष्ट के उचित निपटान तथा स्व-सहायता समूहों को सामग्री दान के लिए भी जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी।

8 अक्टूबर को जरूरतमंदों तक पहुंचेगी सेवा –

8 अक्टूबर को चयनित वृद्धाश्रम, अनाथालय तथा जिले के दूरस्थ अंचलों में वंचित बच्चों के गांवों का भ्रमण एवं सहायता कार्यक्रम होगा। इस दौरान दान की गई सामग्री के सत्यापन एवं निपटान के साथ रिसाइक्लेबल वेस्ट के संग्रहण एवं निपटान की समीक्षा की जाएगी। स्व-सहायता समूहों की सहभागिता का मूल्यांकन करते हुए ‘एक गांव गोद लें’ अभियान के लिए वालंटियर्स को भी प्रेरित किया जाएगा।

जनभागीदारी से जनसेवा को व्यापक बनाने की पहल –

जिला प्रशासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों और सामाजिक संगठनों की सहभागिता से जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान की गतिविधियों के जरिए नागरिकों को स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

Latest

खबर सक्ती ...47 सेकंड ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...53 मिनट ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending