खबर सक्ती ...
‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता संपन्न ..

संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव और नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा रहे मुख्य अतिथि ..
सक्ती, ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के अंतर्गत सोमवार, 28 सितंबर को विकासखंड स्तरीय भव्य चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी के सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव, सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने चित्रकला और भाषण के माध्यम से समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण तथा नैतिक मूल्यों पर अपने रचनात्मक विचार और अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथियों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने तथा समाज सेवा के संकल्प को अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























