Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

Published

on

सेवा संकल्प अभियान को लेकर 7 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बाइक रैली, रंगोली कार्यक्रम भी होगा ,

सेवा सेतु ‘सरकार आपके द्वार’ शिविरों की गांव-गांव मुनादी कराने के निर्देश — जलभराव प्रभावितों का आरबीसी 6-4 के तहत शीघ्र सर्वे कर राहत दिलाने कहा ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में तेजी लाने और आमजन से जुड़े मामलों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को जिला स्तर पर भव्य बाइक रैली एवं रंगोली कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों को जनभागीदारी के साथ प्रभावी रूप से संचालित किया जाए। अभियान के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए उन्होंने आगे के कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।

गांव-गांव कराएं सेवा सेतु शिविर की मुनादी –

कलेक्टर ने शासन के निर्देशानुसार 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के शिविरों की गांव-गांव और शहर-शहर व्यापक मुनादी कराने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को शिविरों की जानकारी मिल सके और वे शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने शिविर स्थलों पर उचित बैठक व्यवस्था के साथ स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर एवं विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने ‘सेवा मेरा योगदान’ एवं ‘जनभागीदारी से एक सेवा कार्य’ पहल के तहत जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्व-सहायता समूहों, एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट सहित आम नागरिकों को जोड़कर अधिक से अधिक सेवा कार्य कराने पर जोर दिया।

बाढ़ प्रभावितों का तत्काल सर्वे कराएं –

बैठक में महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने राजस्व एवं संबंधित विभागों के मैदानी अमले को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव एवं बाढ़ से प्रभावित लोगों के नुकसान का मौके पर जाकर आकलन किया जाए तथा पात्र प्रभावितों के आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार राहत राशि दिलाने की कार्रवाई शीघ्र की जाए।

सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों पर जताई नाराजगी –

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076 से प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्रीस्टैक पंजीयन में तेजी –

कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष पंजीयन को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

इसी तरह पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का भी निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

जाति प्रमाण पत्र बनाने में तेजी लाने के निर्देश –

कलेक्टर ने सभी एसडीएम, तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को समन्वय के साथ जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा सभी विभागों में ई-ऑफिस के माध्यम से कार्यों का संचालन अनिवार्य रूप से करने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान एचपीवी वैक्सीनेशन, निक्षय पोषण योजना एवं बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी ली गई। इसके अलावा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरण, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

राजस्व प्रकरणों की भी हुई समीक्षा –

कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित एवं अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार एवं आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।

बैठक में पंचायत, लोक निर्माण, शिक्षा, विद्युत, खाद्य, सहकारिता, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मत्स्य पालन, महिला एवं बाल विकास तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के साथ विभागवार लंबित समय-सीमा प्रकरणों का भी त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर केएस पैकरा, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...14 मिनट ago

संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा : कवि शरण वर्मा ..

आयुष शर्मा बोले—आरोप-प्रत्यारोप के बजाय अपनी राजनीतिक कमियों पर कांग्रेस करे आत्ममंथन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय...

खबर सक्ती ...21 मिनट ago

शराबी चालक पर यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा की कार्रवाई, कोर्ट ने लगाया 20 हजार का जुर्माना ..

स्कूली वाहन चलाते समय शराब सेवन और बिना परमिट पकड़ा गया चालक, धारा 185 व 66/192(1) के तहत हुई कार्रवाई...

खबर सक्ती ...28 मिनट ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान को लेकर 7 अक्टूबर को निकलेगी भव्य बाइक रैली, रंगोली कार्यक्रम भी होगा , सेवा सेतु ‘सरकार...

खबर सक्ती ...45 मिनट ago

सेवा-संकल्प अभियान में रंगोली प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा ..

शाला विकास समिति अध्यक्ष रामनरेश यादव ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह , ‘सेवा-संकल्प-राष्ट्र विकास’ पर सजी आकर्षक रंगोलियां .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

जनदर्शन में फिर फूटा शिकायतों का गुबार, 42 फरियादों ने खोली व्यवस्था की पोल! ,

हर मंगलवार जनदर्शन, फिर भी क्यों नहीं थम रही फरियादों की कतार? , 58 के बाद फिर 42 फरियादें, आखिर...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की ..

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय , प्रदेश की खेल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिला अस्पताल में 29 सितंबर को स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ..

सिकल सेल, थैलेसीमिया, एनीमिया, बीपी-शुगर जांच के साथ बालिकाओं का होगा HPV टीकाकरण, रक्तदान शिविर भी लगेगा .. सक्ती, ‘सेवा...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित ..

पशुधन विकास विभाग द्वारा पालतु एवं आवारा कुत्तों-बिल्लियों का किया गया टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण .. सक्ती, सेवा...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

कचरा नहीं, संसाधन समझें… अपशिष्ट से कमाई और रोजगार के अवसर तलाशें ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला में 150 महिला सदस्यों ने लिया भाग , कलेक्टर जयश्री जैन ने महिला समूहों...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: मरम्मत कार्य के चलते शिवरीनारायण-गिधौरी मार्ग पर स्थित शबरी सेतु आवागमन के लिए बंद ..

पैदल राहगीरों एवं आपातकालीन सेवाओं को आवागमन की अनुमति , मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद पुनः शुरू होगा सामान्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending