खबर सक्ती ...
कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी अतिरिक्त आदान सहायता ..
सक्ती, प्रदेश सरकार ने किसानों को खेती की लागत से राहत देने और उनकी आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। योजना के अंतर्गत खरीफ सीजन 2026 में बोये गए धान का उपार्जन होने पर पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि धान के निर्धारित समर्थन मूल्य और शासन द्वारा तय 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर के बीच के अंतर के आधार पर दी जाएगी।
राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनका धान खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मार्कफेड के माध्यम से उपार्जित किया जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ बीज एवं प्रमाणन संस्था में धान बीज उत्पादन के लिए पंजीकृत किसानों से निगम द्वारा उपार्जित धान बीज के रकबे पर भी नियमानुसार आदान सहायता राशि दी जाएगी।
3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तय हुई सहायता राशि –
योजना के तहत शासन ने धान के लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की है, जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल है। इस तरह दोनों के बीच 659 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर होगा। शासन के प्रावधान के अनुसार प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान उपार्जन के आधार पर सहायता राशि की गणना की जाएगी। इस हिसाब से 659 रुपये × 21 क्विंटल के अनुसार किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपये की अतिरिक्त आदान सहायता मिलेगी।
एग्रीस्टैक पंजीयन और डिजिटल क्रॉप सर्वे जरूरी –
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी। खरीफ वर्ष 2026-27 में खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत वही किसान पात्र होंगे, जिनसे प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से मार्कफेड द्वारा धान खरीदी की गई हो। धान बीज उत्पादक किसानों के लिए छत्तीसगढ़ बीज एवं प्रमाणन संस्था में पंजीयन तथा निगम द्वारा बीज उपार्जन अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही किसानों का एग्रीस्टैक में पंजीयन होना जरूरी है। डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) के माध्यम से किसान के बोये गए रकबे की पुष्टि भी की जाएगी। खरीफ 2026 में बोये गए रकबे के आधार पर वर्ष 2026-27 में धान उपार्जन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आदान सहायता राशि देय होगी।
कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाना है उद्देश्य –
कृषक उन्नति योजना का मुख्य उद्देश्य फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि करना है। इसके माध्यम से खेती की लागत कम कर किसानों की आय बढ़ाने और उनके सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही किसानों को उन्नत बीज, समन्वित पोषक प्रबंधन, एकीकृत नाशजीव प्रबंधन, कृषि यंत्रीकरण तथा आधुनिक कृषि तकनीकों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बाजार की मांग के अनुरूप फसल विविधीकरण को बढ़ावा देकर कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित करना भी योजना का प्रमुख लक्ष्य है।
योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं पात्रता संबंधी मार्गदर्शन के लिए किसान अपने क्षेत्र की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, क्षेत्रीय ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















